छह लोग किए गए क्वारंटाइन
संसू हुजूरपुर(बहराइच) देशव्यापी लॉकडाउन के बीच विभिन्न प्रांतों से पहुंचे छह लोगों को जांच के बाद क्वारंटाइन किया गया है। ग्रामीणों की ओर से प्रवासियों के आने की सूचना पर स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची थी। ब्लॉक क्षेत्र के नेवासी सिरौला व गौड़रिया के छह लोग परदेस से घर वापस लौटे थे। इनमें से एक युवक ने कंट्रोल रूम को खुद सूचना दी थी। स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर सभी छह प्रवासियों की जांच कर उन्हें बड़ागांव में बनाए गए क्वारंटाइन शेल्टर में शिफ्ट कर दिया।
संसू, हुजूरपुर(बहराइच): देशव्यापी लॉकडाउन के बीच विभिन्न प्रांतों से पहुंचे छह लोगों को जांच के बाद क्वारंटाइन किया गया है। ग्रामीणों की ओर से प्रवासियों के आने की सूचना पर स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची थी।
ब्लॉक क्षेत्र के नेवासी, सिरौला व गौड़रिया के छह लोग परदेस से घर वापस लौटे थे। इनमें से एक युवक ने कंट्रोल रूम को खुद सूचना दी थी। स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर सभी छह प्रवासियों की जांच कर उन्हें बड़ागांव में बनाए गए क्वारंटाइन शेल्टर में शिफ्ट कर दिया।