नहरों में नहीं है पानी, कैसे हो खेती-किसानी !
बहराइच : पयागपुर व फखरपुर क्षेत्र में नहरें सूखी पड़ी हैं। इसके कारण गेहूं व अन्य फसलो
बहराइच : पयागपुर व फखरपुर क्षेत्र में नहरें सूखी पड़ी हैं। इसके कारण गेहूं व अन्य फसलों की ¨सचाई नहीं हो पा रही है। लोग निजी संसाधनों से किसी प्रकार ¨सचाई कर रहे हैं। नहरों में पानी छोड़ने से जिम्मेदार मुंह मोड़े हुए हैं। खेती-किसानी प्रभावित हो रही है।
पयागपुर के डेरवा, लखाही, ¨भगुरी, खजुरी, शिवदहा, ऐलो, अमदापुर व हटवा समेत कई गांवों के बड़ी संख्या में किसान फसलों की ¨सचाई के लिए नहरों पर ही निर्भर हैं। रबी बोआई लगभग हो चुकी है। ¨सचाई का समय चल रहा है। इसके बाद भी नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। आलू, गेहूं, गन्ना, तिलहन समेत अन्य फसलों की ¨सचाई के लिए किसान खुद के पं¨पग सेट के भरोसे हैं। जिनके पास संसाधन नहीं हैं वह फसलों की ¨सचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसान दिनेश, राम समुझ, गिरीश चंद्र शुक्ल व प्रेम नरायण ¨सह ने नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर फखरपुर ब्लॉक क्षेत्र में सरयू नहर खंड की रजबहा नहर में पानी न होने से गेहूं व अन्य फसलों की ¨सचाई नहीं हो पा रही है। किसान उस्मान खां, दिलेराम समेत अन्य ने बताया कि समय से फसलों की ¨सचाई न होने से उत्पादन भी प्रभावित होगा।