फंदे से लटकटा मिला विवाहिता का शव
संसू इटहा (बहराइच) देहात कोतवाली क्षेत्र के जालहन पुरवा गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थतियों में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी पाकर मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे। मृतका के भाई ने बहन की हत्या का आरोप पति पर लगाकर पुलिस को नामजद तहरीर दी। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
संसू, इटहा(बहराइच) : देहात कोतवाली क्षेत्र के जोलाहनपुरवा गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी पाकर मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे। मृतका के भाई ने बहन की हत्या का आरोप पति पर लगाकर पुलिस को नामजद तहरीर दी। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के सचौली कोठी निवासी बहतुल्ला पुत्र अजीमुल्ला ने अपनी बहन अमीना की शादी दो साल पहले बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के जोलाहनपुरवा निवासी मुनऊ पुत्र गुलाम से की थी। मंगलवार अमीना के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मायके वालों को मिली। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के भाई बहतुल्ला ने पति मुनऊ पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगा सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। देहात कोतवाल अशोक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि मृतका के भाई बहतुल्ला की नामजद तहरीर पर मुनऊ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।