Move to Jagran APP

Bahraich News: बहराइच के विशेश्वरगंज में म‍िला युवक का खून से लथपथ शव, स्‍वजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bahraich News यूपी के बहराइच में बुधवार देर रात युवक की खून से सनी लाश म‍िलने पर हड़कंप मच गया। आननफानन सूचना पर पहुंची पुल‍िस ने शव को पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेजा। घटना की जानकारी पर पहुंचे स्‍वजनों ने हत्‍या कर शव फेके जाने की आशंका जताई है।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraThu, 25 May 2023 10:27 AM (IST)
Bahraich News: बहराइच के विशेश्वरगंज में म‍िला युवक का खून से लथपथ शव, स्‍वजनों ने जताई हत्या की आशंका
Bahraich News: बहराइच में युवक का खून से लथपथ शव म‍िला

बहराइच, जासं। Bahraich Crime News विशेश्वरगंज इलाके के ग्राम कुशभवना निवासी अधेड़ का शव बुधवार देर रात गांव के पास पाया गया। मृतक के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिवारजन ने हत्या कर शव फेकने की आशंका जताई है।

ग्राम कुशभवना निवासी 45 वर्षीय देवतादीन आइसक्रीम बेंचकर परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नही थी। रोज की तरह वह आइसक्रीम बेचने के लिए घर से निकल गया, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। परिवारजन को अनहोनी की आशंका हुई तो वे युवक की तलाश में निकले तो पसियन पुरवा के पास उसका शव बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे।

जिससे लगता था कि जान बचाने के लिए उसने संघर्ष भी किया था। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के इरफान अहमद, आरती आदि भी पहुंच गए और घटनास्थल के आसपास साक्ष्यों के संकलन किया। सीओ आनंद राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।