दौड़ में रफीक, फिरोज व विनीता ने मारी बाजी
संसू जमुनहा(श्रावस्ती) ब्लॉक संशाधन केंद्र जमुनहा के परिसर में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों क
संसू, जमुनहा(श्रावस्ती): ब्लॉक संशाधन केंद्र जमुनहा के परिसर में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। ब्लॉक प्रमुख लल्ली देवी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुईं। दौड़ प्रतियोगिता में रफीक अहमद, फिरोज अली व विनीता देवी अव्वल रहीं।
अंत्याक्षरी प्रतियोगिता के साथ आयोजन की शुरुआत हुई। देश भक्ति गीतों के बाद दौड़ शुरू हुआ। बालक वर्ग के 50 मीटर दौड़ में रफीक अहमद प्रथम, फिरोज अली द्वितीय व प्रमोद तीसरे स्थान पर रहे। सौ मीटर दौड़ में फिरोज को पहला स्थान मिला। इमरान द्वितीय तथा विनय कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग के सौ मीटर दौैड़ में विनीता देवी अव्वल रहीं। मोहिनी को दूसरा तथा उम्मती बानो को तीसरा स्थान मिला। 50 मीटर दौड़ में शाहीन बानो, चांदिनी व कल्पना क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संयोजन खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश यादव ने किया। जिला व्यायम शिक्षक अमरनाथ सिंह आदि मौजूद रहे। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।