प्रशिक्षण वर्ग में हुआ भाजपाइयों का जमावड़ा
नए भारत के निर्माण में हमारी भूमिका पर हुई चर्चा चित्र परिचय - 24बीआरएच 4 में फोटो है। जासं बहराइच भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कपड़ा कमेटी अतिथि भवन में आयोजित किया गया। सभी पदाधिकारी मोर्चा के अध्यक्षों महामंत्री प्रकोष्ठ व प्रकल्पों के जिला संयोजकों को चार ग्रुपों में बांटकर उनकी सक्रियता संबंधित विषयों पर जानकारियों का मूल्यांकन किया गया। पार्टी का इतिहास व विकास पर विनोद कुमार ने व दूसरे सत्र में नए भारत के निर्माण में हमारी भूमिका पर प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मिथलेश ने प्रकाश डाला।
जासं, बहराइच : भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कपड़ा कमेटी अतिथि भवन में आयोजित किया गया। सभी पदाधिकारी मोर्चा के अध्यक्षों, महामंत्री, प्रकोष्ठ व प्रकल्पों के जिला संयोजकों को चार ग्रुपों में बांटकर उनकी सक्रियता संबंधित विषयों पर जानकारियों का मूल्यांकन किया गया। पार्टी का इतिहास व विकास पर विनोद कुमार ने व दूसरे सत्र में नए भारत के निर्माण में हमारी भूमिका पर प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मिथलेश ने प्रकाश डाला।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने बताया कि दूसरे दिन तृतीय सत्र में लखीमपुर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ईरा श्रीवास्तव ने हमारा वैचारिक अधिष्ठान पर चर्चा की। चौथे सत्र में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने हमारी कार्य पद्धति के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। पांचवें सत्र को अवध क्षेत्र के किसान मोर्चा अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने संबोधित किया। छठे सत्र में जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने हमारी आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम प्रमुख राघवेंद्र प्रताप सिंह रहे। विभिन्न सत्रों का संचालन डॉ.जितेंद्र त्रिपाठी, रणविजय सिंह, आनंद गोंड, पुष्पा चौधरी, डिपल जैन ने किया। अध्यक्षता गुलाबचंद्र शुक्ला, रामसुंदर चौधरी ने की। देवेंद्र कुमार मिश्रा, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी जिला मोर्चा प्रमुख, प्रकोष्ठों एवं प्रकल्पों के सभी जिला संयोजक मौजूद रहे। जिलामंत्री मंदीप वालिया, रिति मुरारी श्रीवास्तव ने वर्ग गीत का स्मरण कराया।