300 से अधिक सीटों के साथ मोदी को पुन: बनाएं प्रधानमंत्री
बहराइच : गुरुवार को पयागपुर, मटेरा व कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का बूथ व सेक्टर स्तर
बहराइच : गुरुवार को पयागपुर, मटेरा व कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का बूथ व सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। पयागपुर में गोंडा के कर्नलगंज में होने वाली बाइक रैली की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
चित्तौरा ब्लॉक के इमलिया व रत्तापुर चौराहे पर बूथ समिति सम्मान आयोजित किया गया। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से 300 से अधिक सीटों के साथ लोकसभा में बैठाना है। इस मौके पर शिवम जायसवाल, जय प्रकाश शर्मा, प्रभा सोनी, दीपेंद्र ¨सह, ज्वाला प्रसाद वर्मा, देवीबक्श ¨सह व बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। मटेरा विधानसभा के चाकूजोत में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र गुप्ता ने सेक्टर व बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर दर्शन लाल तिवारी, राम छबीले शुक्ल, फूल ¨सह वर्मा मौजूद रहे। पयागपुर : रामालय गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में 17 नवंबर को गोंडा के कर्नलगंज में होने वाली बाइक रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी को शीर्ष पर पहुंचाते हैं। कार्यकर्ताओं का सम्मान जरूरी है। बाइक रैली की जिम्मेदारी बूथ, सेक्टर व मंडल पदाधिकारियों को सौंपी गई। इस मौके पर बटे कृष्ण तिवारी, उमा शंकर तिवारी, विनय वर्मा, दिनेश प्रताप ¨सह व अन्य मौजूद रहे। जरवल : कैसरगंज विधानसभा के जलालपुर, भौलीहसनपुर, रमवापुर व कुरमौरा में बूथ सत्यापन व कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला कार्यसमिति सदस्य प्रमोद कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। ग्राम प्रधान अंबिका प्रसाद वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।