विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी-बहराइच हाईवे का होगा चौड़ीकरण, क‍िसानों से भूमि अधि‍ग्रहण की कार्रवाई तेज

Published: Wed, 01 Apr 2026 06:38 PM (IST)

बाराबंकी-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज हो गई है। नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद ने कैसरगंज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बाराबंकी-बहराइच हाईवे चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण तेज।

  2. नगर मजिस्ट्रेट ने कैसरगंज के गांवों का निरीक्षण किया।

  3. अधिग्रहीत भूमि व परिसंपत्तियों का मूल्यांकन जारी।

जागरण संवाददाता, बहराइच। बाराबंकी-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहण किए जाने की कार्रवाई को लेकर बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट व विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी राजेश प्रसाद ने अधिकारियों के साथ कैसरगंज तहसील क्षेत्र के हाईवे से सटे गांवों का निरीक्षण किया।

उन्होंने कैसरगंज तहसील के ग्राम तप्पेसिपाह, आदमपुर, झुकिया, मुस्ताफाबाद, रिठौडा का निरीक्षण करने के दौरान बताया कि इन गांवों की धारा-थ्री डी के प्रकाशन की कार्रवाई हो चुकी है।

इन गांवों की अधिग्रहीत की जा रही भूमि का बाजारू मूल्य निर्धारित किए जाने के लिए भौतिक सत्यापन उपजिलाधिकारी कैसरगंज की राजस्व टीम, एनएचआइ की टीम व भूमि अध्याप्ति कर्मियों द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अर्जन प्रभावित भू-खंडों में स्थित परिसंपत्तियों का मूल्याकंन विशेषज्ञ विभाग से कराए जाने के लिए अपने स्तर से प्रभावी पैरवी करें। जिससे परिसंपत्तियों के मूल्याकंन की कार्रवाई में विलंब न हो।

यह भी पढ़ें- CM योगी की मां को अपशब्द कहने वाले मौलाना पर NSA लगाने की मांग, तकरीरों में समाज और राष्ट्र विरोधी भाषण देने का आरोप