Move to Jagran APP

दैनिक खर्च को व्यय लेखा में अंकन करें राजनैतिक दल

उपचुनाव को लेकर राजनैतिक दलों के साथ हुई बैठक संसू बहराइच विधानसभा उप निर्वाचन को निष्पक्ष व सकुशल कराने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों की बैठक की गई। इसमें आयोग की ओर से व्यय मद की दरों के बारे में दिए गए निर्देशों की जानकारी राजनैतिक दलों को दी गई। साथ ही लेखा व्यय सही न होने पर आयोग की ओर से कार्रवाई के दिए गए निर्देशों के बारे में भी बताया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Sep 2019 11:06 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 06:23 AM (IST)
दैनिक खर्च को व्यय लेखा में अंकन करें राजनैतिक दल
दैनिक खर्च को व्यय लेखा में अंकन करें राजनैतिक दल

बहराइच : निर्वाचन को निष्पक्ष व सकुशल कराने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों की बैठक की गई। इसमें आयोग की ओर से व्यय मद की दरों के बारे में दिए गए निर्देशों की जानकारी राजनैतिक दलों को दी गई। साथ ही लेखा व्यय सही न होने पर आयोग की ओर से कार्रवाई के दिए गए निर्देशों के बारे में भी बताया गया।

loksabha election banner

मुख्य राजस्व अधिकारी/प्रभारी अधिकारी व्यय अनुवीक्षण प्रदीप कुमार यादव, प्रभारी वरिष्ठ कोषाधिकारी/अधिकारी व्यय लेखा अशोक कुमार प्रजापति, रिटर्निंग ऑफिसर कीर्ति प्रकाश भारती ने आचार संहिता, नामांकन प्रक्रिया व व्यय लेखा के बारे में राजनैतिक दलों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यय लेखा राजनैतिक दलों के चुनाव खर्च की पारदर्शिता को दर्शाता है। सभी राजनैतिक दल दैनिक खर्च होने वाली रकम का मदवार व्यय लेखा में अंकन करें। इससे जांच के समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो। आयोग की जवाबदेही से भी बचें। इसमें कांग्रेस से भगौती प्रसाद कैराती, गोपीनाथ, भाजपा से डॉ. जितेंद्र त्रिपाठी, बैजनाथ रस्तोगी, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी से सिद्धनाथ श्रीवास्तव, सैय्यद महमूद अली, कुलेराज यादव, सपा से डॉ. विकास दीप वर्मा, एनसीपी से हकीक सलमानी, महेंद्र पाल मिश्रा, आरएलडी से डॉ. अजीम उल्ला, बसपा से चंद्रिका प्रसाद गौतम व अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.