यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बाल संसद चुनाव में माता प्रसाद बने पीएम
देहात संस्था की ओर से संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यों ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

जासं, बहराइच : देहात संस्था ने चित्तौरा ब्लॉक के बेरिया खलीलपुर गांव में मंगलवार बाल संसद चुनाव का आयोजन किया। संस्था के अनूप चौधरी ने बताया कि बाल संसद चुनाव में प्रमुख छह पदों पर 12 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। चुनाव आयोग के सदस्य उपेंद्र, शैलजा, कृष्ण कुमार, पिकी व रूबी की देखरेख में 267 बालक-बालिकाओं की मतदाता सूची तैयार की गई। 185 मतदाताओं ने मतदान किया।
प्रधानमंत्री पद पर 84 मत पाकर माताप्रसाद, 69 मत पाकर रमा उप प्रधानमंत्री, 67 मत पाकर माधुरी सूचना मंत्री, छोटू उप सूचना मंत्री, चांदनी खेल मंत्री, सपना उप खेलमंत्री, शिवम स्वास्थ्य मंत्री, रक्षामंत्री रूमा, शिक्षामंत्री रितेश विजयी हुए। देव्यानी चतुर्वेदी, ग्राम प्रधान बजरंगी गौतम, शिक्षक बृजेश भास्कर, रेखा वर्मा, अर्जुन प्रसाद, अवधेश मिश्र, कीर्ति राना मौजूद रहे।
