69 करोड़ से तैयार हो रहा 11 KM लंबा बहराइच-गोंडा बाईपास, प्रोजेक्ट में 685 किसानों की जमीन का हुआ अधिग्रहण
बहराइच-गोंडा के बीच 11 किलोमीटर लंबा बाईपास 69.30 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। यह परियोजना 15 माह ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाद, बहराइच। लखनऊ रोड के टिकोरा मोड़ से बहराइच-गोंडा के बीच 11 किलोमीटर लंबा बाईपास इसका निर्माण कराया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में करीब 685 किसानों की 287 गाटे की भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। सत्यापन कर किसानों को मुआवजा देने का काम भी अंतिम प्रक्रिया में है। यह परियोजना 15 माह के अंदर पूरी होनी है।
बहराइच शहर का विस्तार होने के साथ टिकोरा मोड़ के पास से बहराइच-गोंडा मार्ग को जोड़ते हुए बाईपास का निर्माण होने किया जा रहा है। इस परियोजना का कार्य पूरा करने के लिए 69 करोड़ 30 लाख 30 हजार रुपये स्वीकृत होने के साथ शासन ने धनराशि भी अवमुक्त किया हैं। राज्य सेतू निगम द्वारा बाईपास पर बनने वाले ओवरब्रिज निर्माण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
685 किसान हो रहे प्रभावित
पूरे प्रोजेक्ट से 685 किसान प्रभावित हो रहे हैं जिनकी कृषि योग्य भूमि पर सड़क का निर्माण होगा। इस बाईपास के बनने से लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर की ओर से गोंडा की ओर जाने वाले लोगों की यात्रा सुगम होगी। चालकों को शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा और जाम से भी निजात मिलेगी।
पर्यटन स्थल को मिलेगा लाभ
बहराइच से गोंडा रोड तक बनने वाला बाईपास पास महाराजा सुहेलदेव स्मारक के पास से ही निकाला जा रहा है। ऐसे में लखनऊ से आने वाले पर्यटक बिना शहर में घुसे ही यहां पहुंच सकते है।
इस सड़क की गारंटी पांच वर्ष की होगी। जो भी फर्म इसे बनाएगी अगर पांच वर्ष में सड़क खराब होगी तो उसे फिर बनवाना होगा। - अमर सिंह,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
