विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी पंचायत चुनाव: बहराइच में फिर से होगा मतदाता सूची का सत्यापन, जांचे जाएंगे आठ लाख वोटर

Published: Fri, 24 Apr 2026 07:08 PM (IST)

राज्य निर्वाचन आयोग की असंतुष्टि के बाद बहराइच की 1043 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची का फिर से सत्यापन होगा। ...और पढ़ें

सांकेत‍िक तस्‍वीर।

सांकेत‍िक तस्‍वीर।

HighLights

  1. जिलास्तर पर कराए गए कार्य से राज्य निर्वाचन आयोग नहीं हैं संतुष्ट


  2. 8,00,670 लाख प्रविष्टियों का घर-घर होगा सत्यापन


जागरण संवाददाता, बहराइच। एक बार फिर से जिले की 1043 ग्राम पंचायतों में वोटरों का सत्यापन किया जाएगा। ऐसे करीब आठ लाख मतदाता हैं, जिनके नाम एक से अधिक बार मतदाता सूची में शामिल हैं। पिछले महीने भी वोटरों का सत्यापन किया गया था, लेकिन राज्य चुनाव आयोग ने इसमें खामियां पाई। पहले अंतिम मतदाता सूची 22 अप्रैल को जारी होनी थी, लेकिन अब यह सूची दस जून को जारी की जाएगी।


जिले में 1043 ग्राम पंचायतों में वार्डों की संख्या 13,671 है। क्षेत्र पंचायत में वार्ड की संख्या 1,561 है। इसी तरह जिला पंचायत के कुल 62 वार्ड हैं। 2021 के पंचायत चुनाव में जिले में करीब 24,65,320 मतदाता पंजीकृत थे। 19 अगस्त 2025 से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य का शुरू हुआ था।

इसके बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई। अब फिर से राज्य चुनाव आयोग ने ऐसे मतदाताओं की सूची जारी की है, जिनके नाम, पिता, पति का नाम एवं लिंग समान रूप से मतदाता सूची में दर्ज हैं। इन मतदाताओं का फिर से सत्यापन होगा। चुनाव आयोग ने निर्देश दिए कि सत्यापन प्रक्रिया में दर्ज किए गए आधार के अंतिम चार अंक, वर्तमान में सत्यापन प्रक्रिया में दर्ज हैं, लेकिन हर मतदाता के आधार का सत्यापन किया जाना अनिवार्य है।

आयोग ने निर्देश दिए कि आधार के अंतिम चार अंकों का फिर से सत्यापन किया जाए। अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया को 28 मई तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। घर-घर सत्यापन किया जाएगा।

ब्लॉकवार डुप्लीकेट मतदाता

जरवल- 51808

कैसरगंज- 43906

हुजूरपुर- 60372

फखरपुर- 66845

तेेजवापुर- 63956

बलहा- 53373

महसी- 67438

शिवपुर- 72795

मिहींपुरवा- 66895 

नवाबगंज- 47880

चित्तौरा- 58689

रिसिया- 37253

पयागपुर- 50753

विशेश्वरगंज- 58707

यह भी पढ़ें- इंडस्‍ट्री लगाने के ल‍िए 10 लाख तक का लोन दे रही योगी सरकार, योजना के तहत मांगे गए आवेदन