विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में मिठाई की ट्रे पर दिखेगी 'बेस्ट बिफोर' डेट, छेना 24 घंटे तो काजू कतली 10 दिन तक सुरक्षित

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:10 PM (IST)

बहराइच में हलवाई की दुकानों पर अब मिठाइयों के निर्माण और उपयोग की अंतिम तिथि (बेस्ट बिफोर डेट) लिखना अनिवार्य ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. मिठाई की दुकानों पर अब बेस्ट बिफोर डेट लिखना अनिवार्य।

  2. एफएसएसएआई ने मिठाइयों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित की।

  3. काजू कतली 10 दिन, छेना 24 घंटे तक उपयोग योग्य।

जागरण संवाददाता, बहराइच। हलवाई की दुकानों पर मिठाइयों की मियाद तय कर दी गई है। काजू कतली 10 दिन तक खाई जा सकती है, जबकि छेना 24 घंटे में खराब हो जाएगा। बेसन के लड्डू, सोन पापड़ी व अन्य मैदा मिश्रित मिठाइयां 10 दिनों तक खाने के लिए सुरक्षित हैं। खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की नई व्यवस्था लागू होने के बाद दुकानदारों ने ट्रे पर निर्माण व उपयोग की अंतिम तिथि लिख रखी है।

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ उनकी गुणवत्ता और सुरक्षित रखने की अवधि पर भी ध्यान देना जरूरी है। एफएसएसएआई की नई व्यवस्था के तहत मिठाई की दुकानों पर अब मिठाइयों के निर्माण की तारीख और उनके उपयोग की अंतिम समय सीमा (बेस्ट बिफोर डेट) का उल्लेख करना होगा।

शहर में अभी कुछ ही मिठाइयों की दुकानों में बेस्ट बिफोर डेट के टैग लगाए जा रहे हैं। छोटे दुकानदारों के यहां इस व्यवस्था का पालन सीमित है। बाबागंज में स्थित गुडगुड डेयरी में इसका पालन कराना शुरू हो गया है। प्रोपराइटर सोनू श्रीवास्तव ने बताया कि इस टैग से उपभोक्ताओं को बासी, खराब या मिलावटी मिठाइयों से सुरक्षा मिलेगी। दुकानदारों में गुणवत्ता बनाए रखने की जवाबदेही तय होती है।

जानिए कौन सी मिठाई, कितने दिन सही