विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में हाथियों के झुंड ने पति-पत्नी पर किया हमला, सूंड में लपेटने की कोशिश; गमछे ने बचाई जान

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sat, 24 Oct 2026 05:31 AM (IST)

बहराइच के कतर्नियाघाट में जंगल में फूस काट रहे एक दंपती पर हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया, जहां ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

जागरण संवाददाता, बहराइच। जंगल में फूस काट रहे दंपती का सामना अचानक हाथियों के झुंड से हो गया। झुंड से हथिनी अपने बच्चों के साथ चिंघाड़ते हुए उनकी ओर बढ़ी और सूंड से पकड़ने का प्रयास किया। खतरा देख पति बनवारी ने हाथ में रखा गमछा उसकी सूंड पर फेंक दिया।

इसके बाद हाथिनी रुकी तो दंपती जान बचाकर वहां से भाग निकले।घटना कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज की है। बनवारी अपनी पत्नी तारावती के साथ जंगल में फूस काटने गए थे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी।

यह भी पढ़ें- मतदाता सूची फर्जीवाड़ा मामले में 5 AERO पर जांच शुरू, पीलीभीत में 150 BLO घर-घर जाकर करेंगे वोटर लिस्ट में सुधार

उधर, जमुनिया कारीकोट में हाथियों ने किसानों की गन्ना और हल्दी की फसल रौंद दी। किसान गणेश के अनुसार, गुरुवार रात हाथियों ने उनकी पांच बीघा, रतिराम की दो बीघा, मुन्ना की एक बीघा और कट्टर की तीन बीघा फसल को नुकसान पहुंचाया। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।