विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में महिला ने पति संग मिलकर प्रेमी की तार से गला घोंटकर की हत्या, बोरे में भरकर नहर में फेंका शव

Published: Fri, 16 Oct 2026 02:15 PM (IST)

बहराइच पुलिस ने बस्ती निवासी आकाश की हत्या का खुलासा कर दिया है। प्रेमिका ने पति व अन्य परिजनों के ...और पढ़ें

पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या की।

पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या की।

HighLights

  1. बस्ती निवासी आकाश की हत्या का बहराइच पुलिस ने किया खुलासा।

  2. प्रेमिका ने पति व परिजनों संग मिलकर आकाश को मौत के घाट उतारा।

  3. बिजली के तार से गला घोंटकर और डंडे से पीटकर हुई थी हत्या।

जागरण संवाददाता, बहराइच। बस्ती जिले के निवासी आकाश की हत्या मामले का मटेरा पुलिस ने राजफाश कर दिया है। मामले में हत्यारोपी भी गिरफ्तार हो गए हैं।

श्रावस्ती निवासी प्रेमिका ने सुनियोजित तरीके से आकाश को घर बुलाकर पति और अन्य परिवारजन के सहयोग से मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने हत्यारोपित दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

बस्ती जिले के रुधौली गंधरिया बुजुर्ग निवासी आकाश कसौंधन का श्रावस्ती मल्हीपुर शिकारी चौड़ा गांव निवासी पूनम से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

एसओ प्रेमपाल सिंह ने बताया कि महिला का पति राजकुमार गुप्ता इससे नाराज रहता था। इसके बाद उसने पत्नी व अन्य परिवारजन के सहयोग से प्रेमी आकाश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

10 अक्टूबर को बस्ती से श्रावस्ती बुलाया

10 अक्टूबर की रात लगभग 7:30 बजे पूनम के माध्यम से आकाश को अपने घर शिकारी चौड़ा मल्हीपुर बुलवाया। इस दौरान राजकुमार गुप्ता, पत्नी पूनम, ससुर फूलचंद व भाई अनुज के साथ मिलकर बिजली के तार से उसका गला दबाना शुरू किया।

जान बचाने के लिए आकाश संघर्ष करने लगा तो उसे डंडे से पीटकर मार डाला। इसके बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर बोलेरो वाहन से मटेरा के ग्राम लीलापारा स्थित पीपरहवा नहर पुल से पानी में फेंक दिया गया।

एसओ ने बताया कि मामले में आरोपितों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दंपती को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े गोलियों से दहला मधेपुरा, लूट के दौरान शोध छात्र प्रिंस की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज