विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिनदहाड़े लूट और हत्या से दहला मधेपुरा, शोध छात्र प्रिंस की गोली मारकर हत्या

Published: Fri, 16 Oct 2026 01:52 PM (IST)

मधेपुरा में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के एक शोध छात्र प्रिंस कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मधेपुरा के सदर अस्पताल में परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व मंत्री सह सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर।

मधेपुरा के सदर अस्पताल में परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व मंत्री सह सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर।

HighLights

  1. मधेपुरा में BNMU शोध छात्र प्रिंस की हत्या।

  2. मृतक पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के परिवार से थे।

  3. पूर्व मंत्री ने कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल।

संवाददाता, मधेपुरा। मधेपुरा जिले में अपराधियों के हौसले पूरी तरह बुलंद हो चुके हैं। सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ पंचायत स्थित गोढ़ियारी में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (BNMU) के एक शोध छात्र की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरवा निवासी सुनील कुमार के पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ रंजन के रूप में हुई है, जो बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री सह सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर के परिवार से ताल्लुक रखते थे।

थीसिस जमा करने विश्वविद्यालय जा रहा था छात्र

परिजनों ने बताया कि प्रिंस कुमार घर से अपनी बाइक पर सवार होकर विश्वविद्यालय अपनी थीसिस (Thesis) जमा करने के लिए निकला था। उसकी मोटरसाइकिल के हैंडल में टंगे थैले में ही उसकी थीसिस सुरक्षित रखी हुई थी। इसी दौरान रास्ते में गोढ़ियारी के पास अपराधियों ने उसे निशाना बनाया।

तीन बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

घटनास्थल के समीप खेतों में काम कर रही स्थानीय महिलाओं के अनुसार, काले रंग की या अन्य बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया।

Madhepura PhD Student Shot Dead During Robbery Attempt

लूटपाट या अन्य कारणों से किए गए विरोध के दौरान अपराधियों ने प्रिंस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर स्थिति बन गई और अस्पताल ले जाने पर उसकी सांसें थम गईं।

पूर्व मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व शिक्षा मंत्री सह विधायक प्रो. चंद्रशेखर फौरन सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उनका दर्द और गुस्सा फूट पड़ा।

Madhepura PhD Student Shot Dead During Robbery Attempt (1)

उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा आज मेरे परिवार की हत्या हुई है। लेकिन यह केवल एक घटना नहीं है, आज पूरे प्रदेश में अपराधियों का बेखौफ बोलबाला है और आम नागरिक सुरक्षित नहीं हैं। 

सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार अपराधियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मधेपुरा में वसूली कर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मारी गोली, ₹50 हजार लूटकर फरार हुए बदमाश

यह भी पढ़ें- मधेपुरा में ऑनर किलिंग: प्रेम-प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की हत्या कर शव नदी में बहाया, छोटी बहन ने खोला राज