मधेपुरा में वसूली कर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मारी गोली, ₹50 हजार लूटकर फरार हुए बदमाश
मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस लिमिटेड के एक कर्मी को मंगलवार दोपहर तीन हथियारबंद अपराधियों ने गोली ...और पढ़ें

फाइनेंस कर्मी को मारी गोली (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
मधेपुरा में फाइनेंस कर्मी को गोली मारी गई।
तीन हथियारबंद अपराधियों ने 50 हजार लूटे।
घायल कर्मी अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, मधेपुरा। गम्हरिया थाना क्षेत्र की भेलवा पंचायत में मंगलवार दोपहर तीन हथियारबंद अपराधियों ने भारत फाइनेंस लिमिटेड के एक कर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया और उनसे 50 हजार रुपये लूट लिए। मुरलीगंज वार्ड नंबर 10 निवासी चंदन कुमार सुपौल के कौशलीपट्टी गांव से किस्त की राशि वसूलकर सिंहेश्वर ब्रांच लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, कौशलीपट्टी और भेलवा पंचायत के वार्ड नंबर दो की सीमा के पास बहियार में पल्सर बाइक सवार अपराधियों ने चंदन को जबरन रोका।
लूटपाट का विरोध करने पर दो गोलियां चलाईं
लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने उन पर दो गोलियां चलाईं। दोनों गोलियां उनके दाएं पैर की जांघ में फंस गईं। पीड़ित के अनुसार, उनसे 50 हजार रुपये लूटे गए।

अस्पताल में उपचार के दौरान घटना की जानकारी देते घायल फाइनांस कर्मी। सौ. ग्रामीण
घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कर्मी को गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मधेपुरा रेफर किया गया।
