विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधेपुरा: वीडियो कॉल पर पति से हुई थी बहस, 24 घंटे बाद फंदे से लटकी मिली पत्नी 

Published: Mon, 12 Oct 2026 11:29 AM (IST)

मधेपुरा के पुरैनी में एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। पति से वीडियो ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. पुरैनी में महिला ने फंदे से झूलकर आत्महत्या की।

  2. पारिवारिक कलह और पति से बहस बनी वजह।

  3. बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पुलिस जांच जारी।

संवाद सूत्र, पुरैनी (मधेपुरा)। पुरैनी प्रखंड की दुर्गापुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन पिपरिया टोला में शनिवार की रात एक महिला ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली।

मृतका की पहचान रिपु मुनी की पत्नी 28 वर्षीय काजल देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक पारिवारिक कलह की वजह से महिला ने आत्महत्या की है।

दरअसल, काजल देवी की पहली शादी ज्योतिष मुनि से हुई थी। जिससे उन्हें एक बेटी और एक बेटा था। कुछ साल पहले रोग की वजह से पुत्र की मौत हो गई। इस बीच काजल का अपने देवर रिपु मुनि के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।

उसने करीब चार साल पूर्व देवर रिपु मुनि से शादी कर ली और उसी के साथ रहने लगी। इन दिनों पति रिपु मजदूरी के सिलसिले में परदेश चले गए तो गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। यह चर्चा जब रिपु तक पहुंची तो दंपती में खटपट शुरू हो गई। फोन पर ही अक्सर दोनों में विवाद होने लगे।

एक दिन पहले पति से हुई थी बहस

घटना से एक दिन पहले ग्रामीणों ने रिपु मुनि को फोन कर पत्नी के संबंध में कुछ जानकारी दी थी। शनिवार की शाम पति ने वीडियो काल पर उससे बहस की।

इसी दौरान 10 वर्षीय बेटी प्रिया कुमारी ने मां से खाना मांगा। बेटी को खाना देने के दौरान काजल ने फोन पर पति को आत्महत्या करने की धमकी दी और फिर फंदा लगा लिया।

घटना के समय घर में बेटी के अलावा और कोई नहीं था। मां को फंदे से लटका देख बेटी रोने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

खगड़िया की रहने वाली थी मृतका

मृतका का ननिहाल आलमनगर प्रखंड क्षेत्र में है, जबकि उसका मायका खगड़िया जिले के परबत्ता थाना अंतर्गत अगुवानी घाट है। बेटे की पहले ही मौत हो चुकी थी, लिहाजा 10 वर्षीय बेटी ने ही अपनी मां को मुखाग्नि दी।

बताया जा रहा है कि रिपु मुनि पांच भाई है। सभी परदेस में रहकर मजदूरी करते हैं। पत्नी यहीं रहकर बच्चे की देखभाल करती थी और घर संभालती थीं।

घटना के बाद से बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी तरह का आवेदन नहीं मिला है। मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बिहार: पुलिस हिरासत में बेतिया के 25 वर्षीय युवक की मौत, गाड़ी से कूदने के दौरान लगी थी चोट