विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में पुलिस-बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दूसरा चकमा देकर फरार

Published: Thu, 03 Sep 2026 05:24 PM (IST)

बहराइच के मटेरा इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश फुल्ली उर्फ तूफान के पैर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बहराइच। दो दिन पहले महिला से छिनैती की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे बदमाशों की बुधवार रात मटेरा इलाके में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पकड़े गए आरोपित पर कई अपराधिक मुकदमें भी दर्ज हैं। एसपी ने देर रात घटनास्थल का जायजा लिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नवाबगंज के साईं गांव निवासी 45 वर्षीय गायत्री देवी मंगलवार को मटेरा के जंगलीनाथ मंदिर आई थीं। दर्शन कर वह ई रिक्शा से अपने ससुराल सुवागाढ़ा लखीमपुर खीरी जाने के लिए नानपारा जा रही थी।

नानपारा हाईवे स्थित दुर्गा पुरवा के पास पहुंचने पर पीछे से पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए थे। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटना का राजफाश करने के लिए एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमों का गठन किया था।

पुलिस टीम पर की फायरिंग

बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली की घटना में शामिल रहे बदमाश शंकरपुर नानपारा रोड़ स्थित बिलवा नहर मोड़ के पास मौजूद हैं। एसओजी प्रभारी राकेश सिंह व मटेरा थानाध्यक्ष पीपी सिंह पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से कोतवाली देहात के अगपुरब शेख दहीर निवासी बदमाश फुल्ली उर्फ तूफान घायल हो गया। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया, मौके से तमंचा , कारतूस, मंगलसूत्र व चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई। एक बदमाश असलम पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ: 4 साल से फरार LDA संपत्ति फर्जीवाड़े का आरोपित गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए कर रहा था ये काम

घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी रिसिया में भर्ती कराया गया है। एसपी ने देर रात घटनास्थल का जायजा लेकर फरार बदमाश को भी पकड़ने के निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि पकड़े गये आरोपित पर कई गंभीर मुकदमें दर्ज हैं।