विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के बहराइच जिले में दस अवैध मजारों पर Bulldozer Action, तीन थानों की पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

Published: Mon, 19 Jan 2026 04:22 PM (IST)

बहराइच में ऑटोनॉमिक स्टेट मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित 10 अवैध मजारों को ध्वस्त कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बहराइच में मेडिकल कॉलेज के सामने 10 अवैध मजारें ध्वस्त।

  2. छात्रों की परेशानी और वैध दस्तावेज न होने पर कार्रवाई।

  3. नगर मजिस्ट्रेट की देखरेख में भारी पुलिस बल की मौजूदगी।

जागरण संवाददाता, बहराइच। आटोनामिक स्टेट मेडिकल कालेज के सामने मजार स्थापित थीं। जिससे छात्रों के साथ अधिकारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसको देखते हुए मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने जिलाधिकारी को पत्र दिया था।

नगर मजिस्ट्रेट ने मजार की देखरेख करने वाले पदाधिकारियों से दस्तावेज की मांग की। समय अवधि बीतने के बावजूद दस्तावेज न दिखाने पर सोमवार को बुलडोजर के द्वारा मजारों को अवैध घोषित कर ध्वस्त कर दिया गया। सुरक्षा को लेकर तीन थानों की पुलिस बल के साथ पुलिस, प्रशानिक व नगर पालिका के अधिकारी भी मौजूद रहे।

कोतवाली देहात इलाके में डीएम आवास से कुछ दूरी पर लखनऊ मार्ग पर मेडिकल कालेज स्थित है। यहां पर एमबीबीएस छात्रों की पढ़ाई होती है। परिसर के सामने ही आस्ताना रसूल शाह के नाम से मजार को बनाया गया था। इसके अंदर एक-एक कर बनी दस मजारों पर प्रतिदिन आने वाले लोगों की वजह से भीड़ होती है, जिससे पठन-पाठन में अव्यवस्था उत्पन्न हो रही थी।

inside

इसको देखते हुए मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने जिला प्रशासन को पत्र देकर अवैध रूप से बनाई गई मजार को हटाने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में राजस्व विभाग द्वारा कालेज के लिए दिए गए जमीन के खसरा, खतौनी, नक्शा या अन्य दस्तावेज में मजार का कोई उल्लेख भी नहीं है।

नगर मजिस्ट्रेट ने मजार कमेटी को पत्र देकर उसे हटाने के निर्देश दिए थे। सोमवार को समयावधि पूरी होने के बाद दोपहर में परिसर के आसपास बने 10 मजार को ध्वस्त कर दिया गया है। सुरक्षा के लिए कोतवाली देहात प्रभारी दद्दन सिंह, नगर कोतवाल प्रदीप सिंह व दरगाह थानाध्यक्ष रामज्ञा सिंह व बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, ईओ प्रमिता सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मिहींपुरवा में भी हटा अतिक्रमण

मिहींपुरवा रेलवे स्टेशन की जमीन में कुछ लोगों ने दुकान खोल लिया था। नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। जिस पर सोमवार दोपहर में जेसीबी के द्वारा दो झोपड़ियों में संचालित दुकानों को गिरा दिया गया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को रेलवे अधिकारियों की ओर से चेतावनी दी गई।

यह भी पढ़ें- संभल में गरजा बुलडोजर: 19 बीघा सरकारी जमीन से हटा अवैध कब्जा, 5 आलीशान मकान जमींदोज