विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच: फेसबुक पर फंदे का वीडियो अपलोड कर युवक ने लगाई फांसी, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Published: Fri, 17 Jul 2026 03:46 PM (IST)

बहराइच में मिहीपुरवा के अखिलेश वाल्मीकि ने फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

युवक ने फांसी लगाकर जान दी।

युवक ने फांसी लगाकर जान दी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बहराइच। मिहीपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 निवासी 32 वर्षीय अखिलेश वाल्मीकि वार्ड नंबर नौ में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे। रविवार सुबह वह ड्यूटी पर भी गए थे।

वापस लौटने के बाद दोपहर में उन्हाेंने घर पर ही अपने कमरे में पंखे से फंदा बनाकर वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया। इसके बाद फंदे से लटक कर जान दे दी।

मृतक के तीन बेटियां और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।

वहीं, दूसरी ओर रामगांव इलाके के रेहुआ मंसूर निवासी 20 वर्षीय गुड्डा देवी ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के पति अमरीश ने बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में रेलवे फाटक के पास पेड़ से लटकी मिली ड्राइवर की लाश, सुसाइड मान रही पुलिस; परिवार में कोहराम