विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में दिल दहला देने वाली वारदात: दबंगों ने नाक-कान काटकर की युवक की हत्या, पेड़ पर लटकाया शव

Published: Thu, 21 May 2026 10:36 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2026 10:39 PM (IST)

बहराइच में रंजिश के चलते एक युवक का अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी गई; उसकी आंखें फोड़कर, कान-नाक ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बहराइच। रंजिश में एक युवक का अपहरण कर आंख फोड़ दी गई। कान व नाक काटने के बाद हत्या कर शव को 20 फीट ऊंचाई पर पेड़ पर टांग दिया गया। इससे ग्रामीण नाराज हो गए और मुकदमा दर्ज न होने पर सड़क जाम कर दिया।

बलहा की भाजपा विधायक व ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने 14 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुपईडीहा निवासी रोहित सोनकर 17 मई को रहस्यमय हालात में लापता हो गए।

19 मई को उनका शव बाग में 20 फीट ऊंचे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पिता रामफेरन ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। उनका कहना है कि बेटे को रंजिश में मस्ते, आशिक और तलीफ ने अन्य की मदद से अपहरण किया।

इसके बाद बेटे को घर पर रखकर पिटाई की। आंख फोड़ दी तथा कान व नाक काट दिया। इतना ही नहीं गुप्तांग पर भी चोट पहुंचाई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया।

इस पर बुधवार को शव गांव पहुंचने पर परिवारजन नाराज हो गए। सभी ने गुरुवार सुबह सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाजपा बलहा विधायक सरोज सोनकर ने गांव पहुंचकर रिश्तेदार की हत्या होने पर और पुलिस द्वारा मुकदमा न दर्ज करने की एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव से शिकायत की।

पुलिस के समझाने और मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। थानाध्यक्ष रमेश रावत ने बताया कि पांच नामजद व नौ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- जौनपुर में जमीन की पैमाइश से नाराज होकर टावर पर चढ़े युवक की गिरकर मौत, गुस्साई भीड़ ने नायब तहसीलदार को पीटा