विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काम की खबर: सिलिंडर उपभोक्ताओं को महंगी पड़ सकती है घरेलू गैस, 23 अगस्त से पहले करा लें eKYC

Published: Thu, 20 Aug 2026 03:51 PM (IST)

बहराइच में 1.31 लाख से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, जिससे उन्हें भविष्य में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बहराइच। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बावजूद जिले में 1.31 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है।

ऐसे उपभोक्ताओं को आने वाले समय में घरेलू एलपीजी सिलिंडर के बजाय कामर्शियल दर चुकानी पड़ सकती है। गैस कंपनियों की ओर से सभी गैस एजेंसी संचालकों को लंबित ई-केवाईसी जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में 71 गैस एजेंसियों से करीब 8,79,194 एलपीजी उपभोक्ता जुड़े हैं। इनमें करीब 1.31 लाख से अधिक उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अभी लंबित है। उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने के लिए लगातार जानकारी दी जा रही है। इसके लिए उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वर्तमान में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत 996.50 रुपये है।

वहीं, 19 किलोग्राम के कामर्शियल सिलिंडर की कीमत 2,960 रुपये है। घरेलू सिलिंडर के हिसाब से गैस की कीमत करीब 70.18 रुपये प्रति किलोग्राम बैठती है, जबकि कामर्शियल सिलिंडर में यह करीब 155.79 रुपये प्रति किलोग्राम है।

यह भी पढ़ें- LPG Gas Cylinder eKYC: गैस सिलिंडर पर सब्सिडी चाहिए तो 23 अगस्त से पहले करा लें ई-केवाईसी, Step By Step प्रॉसेस

ऐसे में कामर्शियल दर लागू होने पर उपभोक्ताओं को गैस के लिए काफी अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी पूरी करा लें। इससे घरेलू एलपीजी सिलिंडर की सुविधा निर्बाध बनी रहेगी।

राशन कार्ड की तरह ही घरेलू गैस उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराना जरूरी है। समय रहते एजेंसियों पर जाकर कार्रवाई पूरी करा लें अन्यथा भविष्य में दिक्कतें आ सकती हैं।
-नरेंद्र तिवारी, डीएसओ।