विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में लगेगा भव्य रोजगार मेला, 20 कंपनियां प्रदेश के युवाओं को देंगी नौकरी

Published: Sat, 26 Sep 2026 04:08 PM (IST)

बहराइच में 28 सितंबर को जिला सेवायोजन कार्यालय और लार्ड बुद्धा पीजी कॉलेज द्वारा एक वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 28 सितंबर को बहराइच में वृहद रोजगार मेला आयोजित।

  2. लगभग 20 निजी कंपनियां विभिन्न पदों पर करेंगी भर्ती।

  3. हाईस्कूल से परास्नातक तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन।

जागरण संवाददाता, बहराइच। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय एवं लार्ड बुद्धा पीजी कालेज, रूपईडीहा के संयुक्त तत्वावधान में 28 सितंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला पूर्वाह्न 11 बजे से लार्ड बुद्धा पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित होगा। इसकी अध्यक्षता नानपारा विधायक राम निवास वर्मा करेंगे।

जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की करीब 20 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें अमेजन वेयर हाउस, फ्लिपकार्ट, स्वीगी इंस्टामार्ट, जोमैटो वेयर हाउस, ब्लिंकिट वेयर हाउस, डिक्सन टेक्नोलाजी इंडिया लिमिटेड, भारतीय जीवन बीमा निगम, विप्रो इंफो मीडिया, न्यू हालैंड ट्रैक्टर, टाटा गोटेन ग्रीन एनर्जी, जय भारत मारुति और सुरक्षा क्षेत्र की एसआईएस कंपनी समेत अन्य कंपनियां शामिल हैं।

कंपनियों की ओर से प्रोडक्शन ट्रेनी, सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आइटीआइ, डिप्लोमा एवं कौशल प्रशिक्षित अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन कर अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को 28 सितंबर को सुबह 11 बजे अपने सभी शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्रों के मूल दस्तावेजों के साथ मेले में पहुंचने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर में बोले ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक - सपा का 12 करोड़ का रथ, लोहिया ने कहा था धन संग्रह से समाजवाद नहीं आएगा