विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच : अब मुख्यधारा से जुड़ेगा गौड़िहा-2, सड़क के लिए मिली 130.31 लाख की मंजूरी

Published: Wed, 26 Aug 2026 04:52 PM (IST)

बहराइच के गौड़िहा-2 गांव को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 1.10 किलोमीटर संपर्क मार्ग के निर्माण को 130.31 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिली है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. गौड़िहा-2 गांव को 1.10 किमी संपर्क मार्ग मिलेगा।

  2. सड़क निर्माण के लिए 130.31 लाख रुपये स्वीकृत हुए।

  3. ग्रामीणों को आवागमन, स्वास्थ्य, शिक्षा में सुविधा होगी।

जागरण संवाददाता, बहराइच। विकासखंड शिवपुर के ग्राम गौड़िहा-2 के ग्रामीणों के लिए राहत की बड़ी खबर है। संपर्क मार्ग से विहीन इस गांव को अब मुख्यधारा से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के प्रयासों से गांव तक 1.10 किलोमीटर संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 130.31 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।

गौड़िहा-2 में 29 परिवार निवास करते हैं। गांव की कुल आबादी 160 है, जिसमें 54 पुरुष, 48 महिलाएं और 58 बच्चे शामिल हैं। संपर्क मार्ग न होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। बारिश के दिनों में गांव की स्थिति टापू जैसी हो जाती है।

लोक निर्माण विभाग ने भेजा था प्रस्ताव

इससे स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और बाल विकास जैसी मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच भी प्रभावित होती है। गांव की समस्या संज्ञान में आने पर डीएम ने भूमि धारकों से कई चरणों में वार्ता कर रास्ते के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर सहमति बनाई। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने 15 जून को 132.25 लाख रुपये का इस्टीमेट मुख्यालय को भेजा था।

यह भी पढ़ें- मीरजापुर में मातृशक्ति योजना शुरू, विंध्य क्षेत्र में 60 से अधिक आयु की महिलाएं आजीवन कर सकेंगे मुफ्त बस यात्रा

24 अगस्त को मुख्यालय ने 130.31 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी। अधिकारियों को तत्काल निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। मार्ग बनने से ग्रामीणों को कृषि उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सरकारी सुविधाओं की पहुंच आसान होगी।