विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में तेंदुए के हमले से 7 साल की मासूम बच्ची बुरी तरह घायल, वन विभाग ने दी आर्थिक मदद

Published: Tue, 17 Nov 2026 03:27 PM (IST)

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में एक तेंदुए ने मच्छरदानी में सो रही सात वर्षीय बालिका दिव्या ...और पढ़ें

कतर्नियाघाट में तेंदुए के हमले में घायल बच्ची। जागरण- तस्वीर

कतर्नियाघाट में तेंदुए के हमले में घायल बच्ची। जागरण- तस्वीर

HighLights

  1. सुजौली रेंज में तेंदुए ने बालिका पर हमला किया।

  2. सात वर्षीय दिव्या गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

  3. वन विभाग ने आर्थिक सहायता दी, गश्त बढ़ाई।

संसू, बिछिया(बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में मंगलवार भोर मच्छरदानी में सो रही सात वर्षीय बालिका पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना पर वनकर्मी भी घटनास्थल पहुंचे और जायजा लिया।

सुजौली के ईदगाह पुरवा गांव में जंगल से निकलकर तेंदुआ भोर में राजेश के घर के आंगन में पहुंच गया। बकौल राजेश चारपाई पर मच्छरदानी के अंदर सो रही सात वर्षीय बेटी दिव्या पर तेंदुए ने हमला कर उसकी गर्दन को पकड़ लिया। बालिका के रोने की आवाज सुनकर पास में सो रहे अन्य परिवारजन जाग गये और शोर मचाने लगे, जिसके बाद तेंदुआ बालिका को छोड़कर भाग गया।

घायल बालिका को परिवारजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली ले गये। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया था, जहां उसका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव में लगातार तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही थी। सूचना पर रेंजर नीरज श्रीवास्तव के निर्देश पर वन दरोगा अनिल पटेल मौके पर पहुंचे। रेंजर ने बताया कि घायल बालिका के इलाज हेतु तत्काल आर्थिक सहायता के रूप में पांच हजार रुपये भेजे गए हैं।

गांव में तेंदुए की बढ़ती चहलकदमी को देखते हुए पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है।

तेंदुए के हमले एक नजर में

5 सितंबर को मटेही के पचासा में तेंदुए के हमले में शुभम घायल

10 सितंबर को मुखिया फार्म रमपुरवा निवासी जयवंती तेंदुए के हमले में घायल

16 सितंबर को कारीकोट चौराहा के पास बाइक सवार मानिक चंद्र व वीरेंद्र तेंदुए के हमले में घायल

26 जून को रामगांव के हमीदपुर में तेंदुए के हमले में आठ लोग घायल

17 जून को मोतीपुर रेंज के चंदनपुर निवासी युवक पर तेंदुए ने हमला कर किया घायल

20 मई को कतर्नियाघाट के बड़खड़िया निवासी पांच वर्षीय मोहित तेंदुए के हमले में घायल

26 जून को रामगांव के हमीदपुर में तेंदुए के हमले में आठ लोग घायल

17 जून को मोतीपुर रेंज के चंदनपुर निवासी युवक पर तेंदुए ने हमला कर किया घायल

यह भी पढ़ें- वाराणसी में पकड़ा गया तेंदुआ चंदौली के जंगल में छोड़ा गया, फ‍िर लौट आया तब क्‍या होगा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।