विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गेहूं के बीज की खरीद पर मिलेगा 50 फीसद अनुदान, लाभ पाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करना अनिवार्य

Published: Sat, 31 Oct 2026 04:53 PM (IST)

बहराइच में जिला कृषि अधिकारी ने राजकीय कृषि बीज भंडारों का निरीक्षण किया, जहां किसानों को गेहूं के बीज पर 50% और अन्य बीजों पर 75% अनुदान मिल रहा है।

50 फीसद अनुदान पर गेहूं का बीज हासिल करें किसान।

50 फीसद अनुदान पर गेहूं का बीज हासिल करें किसान।

HighLights

  1. जिला कृषि अधिकारी ने बीज भंडारों का निरीक्षण किया।

  2. गेहूं बीज पर 50% अनुदान, ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य।

  3. अन्य बीजों पर 75% अनुदान, लक्ष्य 35000 क्विंटल।

जागरण संवाददाता, बहराइच। जिला कृषि अधिकारी ने शनिवार को कैसरगंज तहसील इलाके में संचालित राजकीय कृषि बीज भंडार का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से वार्ता कर खाद व बीज के बारे में जानकारी हासिल की।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव सुबह फखरपुर के राजकीय कृषि बीज भंडार गजाधरपुर पहुंचे। यहां पर किसानों की भीड़ में जाकर उपलब्ध कराए जा रहे गेहूं, सरसो, मटर व मसूर बीज के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह राजकीय कृषि बीज भंडार कैसरगंज का निरीक्षण करने पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान किसानों को पचास फीसद अनुदानित रेट पर गेहूं के बीज की बिक्री करते पाया गया। मटर, मसूर एवं चना की बिक्री 75 फीसद अनुदान पर की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस बार जिले में 35000 क्विंटल गेहूं बिक्री करने का लक्ष्य है, जिसमें अभी तक जिले की सभी 14 बीज गोदामों पर 8400 कुंटल गेहूं भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि किसान अपने विकासखंड के राजकीय कृषि बीज भंडार पर जाकर अनुदानित दर पर गेहूं, तोरिया सरसों व 75% अनुदानी दर पर बीज प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए पहले से ऑनलाइन बुकिंग करना अनिवार्य रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।