फोटो : ..दुनिया न भूलेगी एहसान अटल जी का
काव्यांजलि कार्यक्रम में कवियों ने रचनाओं से दी भारत रत्न अटल जी को श्रद्धांजलि चित्र परिचय-
काव्यांजलि कार्यक्रम में कवियों ने रचनाओं से दी भारत रत्न अटल जी को श्रद्धांजलि चित्र परिचय- 17बीआरएच 28 व 29 में फोटो है। जासं, बहराइच : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के स्वर्गवास के एक माह पूरे होने पर जिले के पूरे विधानसभा क्षेत्र में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से अटलजी को श्रद्धांजलि दी।
कपड़ा कमेटी में आयोजित काव्यांजलि की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने की। मंच की अध्यक्षता डॉ.अशोक पांडेय गुलशन व संचालन संतोष ने किया। कवि श्रीयांशु पटेल गजेंद्र ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। इससे पूर्व सभी कवि व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम में मुरादाबाद से आई कवयित्री रश्मि प्रभाकर ने पढ़ा - चतुर्भुज योजना लेकर हर एक कोने से कोना जोड़ा था, कारगिल युद्ध में जिसने वजु दुश्मन का तोड़ा था। तारिक ने पढ़ा - हर शख्स जो करता है सम्मान अटल जी का, दुनिया न भूलेगी एहसान अटल जी का। डॉ.गुलशन ने पढ़ा - आजादी अभी अधूरी है, सपने से छूना बाकी है। किशोरी लाल चतुर्वेदी व विक्रम ¨सह सूर्य ने भी काव्यपाठ पढ़ा। मिहीपुरवा में नवयुग इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके मुख्य अतिथि बलहा विधायक अक्षयवर लाल गोंड रहे। मंदीप ¨सह वालिया व अन्य लोग मौजूद रहे। कैसरगंज में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा मुख्य अतिथि रहे। गौरव वर्मा, वासुदेव वर्मा मौजूद रहे। पयागपुर विधानसभा में विधायक सुभाष त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे। शहर कपड़ा कमेटी कार्यक्रम में चौधरी पूरन ¨सह, देवेंद्र मिश्रा, कृष्ण मोहन गोयल, जितेंद्र त्रिपाठी, कन्हैया सोनी, जयप्रकाश शर्मा व अन्य मौजूद रहे। महसी के राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा परिसर में काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश्वर ¨सह रहे। विधायक ने अटलजी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। ब्लॉक प्रमुख बृजेश्वर ¨सह व अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों के साथ हवन-पूजन किया। कवि अयोध्या प्रसाद, शिवपूजन बाजपेई, संतोष ¨सह, सोनू मिश्र, अयोध्या योगी, शंभूनाथ त्रिपाठी खिप्टा, राघवेंद्र त्रिपाठी समेत अन्य कवियों ने भी अटलजी की याद में अपनी रचनाएं पढ़ी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रणविजय ¨सह, संतकुमार ¨सह, सतीश चौधरी, रामनिवास जायसवाल, राजीव अवस्थी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।