Move to Jagran APP

अनुच्छेद 370 हटाकर सरकार ने कश्मीर के विकास की राह कर दी आसान

किसान सम्मेलन में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चित्र परिचय - 05 बीआरएच 34 व 35 में फोटो है। संसू मिहीपुरवा(बहराइच) बलहा विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को रायबोझा स्थित ईंट भट्ठा मैदान में किसान सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रहे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 10:24 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 06:21 AM (IST)
अनुच्छेद 370 हटाकर सरकार ने कश्मीर के विकास की राह कर दी आसान
अनुच्छेद 370 हटाकर सरकार ने कश्मीर के विकास की राह कर दी आसान

संसू, मिहीपुरवा(बहराइच) : शनिवार को रायबोझा स्थित ईंट भट्ठा मैदान में किसान सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सभी वर्ग के लोगों के विकास के लिए योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए हटाकर कश्मीर के विकास की राह आसान कर दी है। उन्होंने बूथ, सेक्टर अध्यक्षों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। सांसद अक्षयवर लाल गोंड, विधायक सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह, सरोज सोनकर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, चंद्रभान सिंह संचित, कमल बहादुर सिंह, परशुराम कुशवाहा, अरुणवीर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बहराइच : बलहा विधानसभा में भाजपा युवा मोर्चा सम्मेलन में शामिल होने आए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश का मरीमाता मंदिर के निकट कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वे मिहीपुरवा के नवयुग इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मनीष रस्तोगी, ज्ञानी शर्मा, गौरव त्रिवेदी, आनंद जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.