भूखे रहेंगे बेसहारा मवेशी, नहीं है चारा पानी की व्यवस्था
बहराइच : विशेश्वरगंज ब्लॉक के अमकोलवा में गोवंशों के लिए बनाए गए अस्थाई आश्रय स्थल में बिना
बहराइच : विशेश्वरगंज ब्लॉक के अमकोलवा में गोवंशों के लिए बनाए गए अस्थाई आश्रय स्थल में बिना चारा पानी के ही मवेशियों को भर दिया गया है। इससे यहां करीब पांच सौ मवेशी भूखे ही रह जाएंगे।
अधिकारियों के निर्देश पर यहां ग्राम पंचायत की ओर से 30 बीघा जमीन में बांस बल्लियों से अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल बनाया गया है। इसमें आसपास के लोगों ने भी सहयोग दिया है। आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में बेसहारा मवेशियों को घेरकर इसी आश्रय स्थल में एकत्र कर दिया है। अभी तक सही ढंग से इसकी बैरीके¨डग भी नहीं की जा सकी है। मवेशियों के चारे पानी का भी इंतजाम नहीं किया गया है। रविवार को मवेशी भूख से तिलमिलाते रहे। आश्रय स्थल बनने की खबर पाकर किसान भी खेतों में घूम रहे बेसहारा मवेशियों को लेकर वहां छोड़ने पहुंच गए। बीडीओ अमित मिश्र ने बताया कि इसके लिए अभी तक अलग से कोई मद नहीं है। उन्होंने बताया कि चारा पानी की व्यवस्था करने के लिए ग्राम पंचायत कर्मियों से कहा गया है।