यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शैक्षिक भ्रमण के लिए बहराइच पहुंचा अमेरिकी दल
बहराइच : बाल अधिकारों के संरक्षण के मुद्दों पर अपनी समझ बनाने और भारतीय संस्कृति को समझ्

बहराइच : बाल अधिकारों के संरक्षण के मुद्दों पर अपनी समझ बनाने और भारतीय संस्कृति को समझने के उद्देश्य से रविवार को 15 सदस्यीय अमेरिकी छात्राओं का दल शैक्षिक भ्रमण पर बहराइच पहुंचा। इसमें संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के शिकागो, न्यूयॉर्क, वा¨शगटन, कैलीफोर्निया, पेनीसिल्वेनिया, फ्लोरिडा आदि शहरों से हाईस्कूल में अध्ययनरत छात्राएं शामिल हैं।
स्वैच्छिक संस्था डेवलपमेंटल एसोशिएशन फार ह्यूमन एडवांसमेंट (देहात) के मुख्य कार्यकारी डॉ.जितेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि यह दल पांच दिवसीय दौरे पर बहराइच में बाल अधिकारों के मुद्दे पर अध्ययन करेगा। यह दल डेढ़ दशक से कार्य कर रही देहात संस्था के सदस्यों के साथ शैक्षिक भ्रमण करेगा। भ्रमण के पहले दिन छात्राओं के दल का देहात के मुख्य कार्यकारी द्वारा के संस्था कार्यालय सभागार में स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने बहराइच व श्रावस्ती की सामाजिक आर्थिक परिस्थितियों, समस्याओं व समस्याओं के समाधान के लिए देहात द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर एक सीख सत्र का आयोजन किया गया। छात्राओं ने बच्चों के संरक्षण, बाल तस्करी व अधिकारों से जुड़े प्रश्न भी पूछे। छात्र दल का नेतृत्व अमेरिका की टेलर व ऐमा द्वारा किया गया। इनके प्रवक्ता के रूप में गौतम मेढ़ व अर्चना मेढ़ मौजूद रहे। छात्राओं के दल में केटी, पाउला, मूरियन, सोफिया, ओलीविया व इवाना शामिल रहीं।
