बरातियों से भरी बोलेरो पेड़ से टकराई, सात घायल
जासं बहराइच मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा-लखीमपुर हाईवे के खपरा वन चौकी के पास बराति
जासं, बहराइच : मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा-लखीमपुर हाईवे के खपरा वन चौकी के पास बरातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर जंगल में पेड़ से टकरा गई। इसके बाद बोलेरो हाईवे से नीचे खड्ड में गिर गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम बालापुर अड़गोड़वा निवासी जयराम के बेटे की बरात रविवार को लखीमपुर जिले के ईशानगर से लौट रही थी। मोतीपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर छपरा वन चौकी के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित होकर बोलेरो हाईवे के किनारे जंगल में जाकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद पलटा खाते हुए खड्ड में चली गई। हादसे में दूल्हन सहजराम 21, दुल्हन कम्मी देवी 20, जयराम 45, रामखेलावन, बृजमोहन, मनोज कुमार, दिनेश कुमार व चालक इकबाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वन चौकी के कर्मियों ने वाहन में फंसे बरातियों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया। इनमें दूल्हन, दुल्हन समेत तीन की हाल गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ हेमंत गौड़ ने बताया कि बोलेरो की गति तेज होने के कारण हादसा हुआ है।