विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच : बॉर्डर पर 17 बोरी यूरिया के साथ चार नेपाली गिरफ्तार, SSB जवानों ने तस्करों पर कसा शिकंजा

Published: Fri, 07 Aug 2026 04:15 PM (GMT+05:30)

सशस्त्र सीमा बल ने बहराइच के लौकाही सीमा पर रात में भारतीय खाद ले जा रहे चार नेपाली तस्करों को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सशस्त्र सीमा बल ने चार नेपाली तस्करों को पकड़ा।

  2. 17 बोरी यूरिया और छह साइकिलें बरामद की गईं।

  3. बरामद सामान कस्टम को, तस्कर पुलिस को सौंपे गए।

जागरण संवाददाता, बहराइच। सीमा पर सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने रात में भारतीय खाद ले जा रहे चार नेपाली तस्करों को पकड़ लिया। इनके पास से 17 बोरी यूरिया व छह साइकिल बरामद किया है। बरामाद सामानों को कस्टम को सौंप दिया है। तस्करों को पुलिस के हवाले कर दिया है।

मोतीपुर के लाैकाही बार्डर पर एसएसबी 59वीं वाहिनी के जवान गुरुवार रात को पेट्रोलिंग कर रहे थे। लौकाही चौकी के जवान सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान साइकिल सवार लोग आते दिखाई दिए। जिन्हें जवानों ने रोका तो साइकिल पर पीछे यूरिया की बोरियां लदी हुई थीं।

इस पर सभी को हिरासत में ले लिया गया। चौकी लाया गया। सभी नेपाली नागरिकों के पास से 17 बोरी यूरिया बरामद हुई है। जबकि छह साइकिल जवानों ने कब्जे में ले लिया। यूरिया व साइकिल को मिहींपुरवा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस को किया सुपुर्द

खाद तस्कर नेपाल के बर्दिया जिला के खुंटीपुर वार्ड नंबर 11 निवासी राम भरोस चौधरी, वार्ड नंबर पांच बंगुसरी निवासी विकास थारू, जिला गुलरिया के वार्ड नंबर 10 के परसिया निवासी अनिल कुमार थारू व वार्ड नंबर पांच बंगुसरी निरंजन थारू को मोतीपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- सुलतानपुर-वाराणसी फोरलेन पर हादसा: ट्रक की टक्कर से सड़क पर बिखरे दर्जनों गैस सिलिंडर

जिला कृषि अधिकारी डा. सूबेदार यादव ने बताया कि कस्टम की सूचना पर आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि खाद कहां से खरीदी गई है। इसकी जांच करवाई जाएगी।