यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कोरिया में महिला सशक्तीकरण का डंका बजाएंगी देवयानी
बहराइच : दक्षिण कोरिया की राजधानी सिओल स्थित एवहा वुमन यूनिवर्सिटी के एशियन सेंटर फार वुमन स्टडीज की

बहराइच : दक्षिण कोरिया की राजधानी सिओल स्थित एवहा वुमन यूनिवर्सिटी के एशियन सेंटर फार वुमन स्टडीज की ओर से ग्लोबल इंपावरमेंट कार्यक्रम के लिए भारत की दो बेटियों का चयन हुआ है। इनमें बहराइच में रहने वाली देवयानी चतुर्वेदी भी शामिल है।
कार्यक्रम के तहत अफ्रीका व एशिया के 18 देशों से 20 उभरती नेतृत्व क्षमता वाली प्रतिभाशाली युवतियों को चुना गया। इनमें भारत की रहने वाली निकिता अरोरा व देवयानी चतुर्वेदी शामिल हैं। देवयानी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र विषय में स्नातक कर रखा है। परास्नातक के लिए अंबेडकर विश्वविद्यालय नई दिल्ली में उनका चयन हुआ, लेकिन ग्रामीण बेटियों के लिए कुछ करने के उद्देश्य से बहराइच-श्रावस्ती के 126 गांवों में ग्रामीण बालिकाओं की शिक्षा व सरकारी विद्यालयों की दशा सुधारने की मुहिम में देहात संस्था की मुस्कान परियोजना के साथ जुड़ गईं। पिता डॉ.जितेंद्र चतुर्वेदी देहात संस्था के मुख्य कार्यकारी हैं।
