तेंदुओं ने आधा दर्जन मवेशियों को बनाया निवाला
बहराइच : कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के रामपुर रेतिया गांव में तेंदुओं के आतंक से ग्रामीणों में दहशत
बहराइच : कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के रामपुर रेतिया गांव में तेंदुओं के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। जंगल से सटे इस गांव में तेंदुओं ने आधा दर्जन मवेशियों को अपना निवाला बना लिया। सूचना के बावजूद भी मौके पर कोई वनकर्मी नहीं पहुंचा। रामपुर रेतिया गांव जंगल से सटा हुआ है। देर रात गांव में दो तेंदुए घुस आए। वकील व शोभावती के बकरों को तेंदुओं ने निवाला बनाते हुए नत्था के पालतू कुत्ते का भी शिकार कर लिया। इसी तरह दो और बकरों को तेंदुओं ने निवाला बना लिया। कुत्तों के भौंकने का शोर सुनकर ग्रामीण जाग गए और तेंदुओं को देख कर हांका लगाने लगे। इसके बाद दोनों तेंदुए जंगल की ओर भाग गए। घटना की जानकारी वनाधिकारियों को दी गई। डीएफओ ज्ञान प्रकाश ¨सह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया है।