बेहाल बिजली आपूर्ति पर भड़के मिहींपुरवा वासी
बहराइच : बदहाल बिजली आपूर्ति पर रविवार को मिहींपुरवावासियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापार मंडल के आह्व
बहराइच : बदहाल बिजली आपूर्ति पर रविवार को मिहींपुरवावासियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने दुकाने बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। कस्बा स्थित काली मंदिर पर सुबह से ही व्यापारी व नागरिक एकत्र होने लगे। जिसके बाद वहां आम सभा की गई। व्यापारी रेलवे फाटक चौराहा पहुंचकर सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। काफी देर तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा।
व्यापारियो का कहना था कि मिहींपुरवा कस्बे की पूरे जिले से बिजली आपूर्ति व्यवस्था सबसे खराब है। जिले के अन्य कस्बों में तो कुछ हाल तक बिजली आपूर्ति सही है। लेकिन मिहींपुरवा कस्बे में 24 घंटे में बमुश्किल चार घंटे ही विद्युत आपूर्ति होती है वह भी लो वोल्टेज। व्यापारियों का आरोप है कि मिहींपुरवा कस्बे के साथ बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन के समर्थन में काग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामता प्रसाद दलित, केके त्रिपाठी, शेरू ¨सह, श्यामता, भाजपा नेत्री सरोज सोनकर भी उतर आए और व्यापारियों व नागरिकों के साथ जाम लगाकर प्रदर्शन किया। कई घंटे तक कस्बे में जाम की स्थिति रही। सूचना पर नायब तहसीलदार जसीम अहमद, ग्राम पंचायत अधिकारी आरपी ¨सह, थानाध्यक्ष मुहम्मद यासीन पहुंचे। व्यापारियों ने नायब तहसीलदार को विद्युत आपूर्ति में सुधार संबंधी एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामकरण रस्तोगी, महामंत्री असलम राइनी आदि मौजूद रहे।