100 मीटर दौड़ में मंजूर व कूद में नंदकिशोर अव्वल
न्यायपंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम चित्र परिचय - 14 बीआरएच 20 में फोटो है। संसू बहराइच/बलहा रिसिया ब्लॉक के सैदा बभनी व बलहा ब्लॉक के बेचईपुरवा में सोमवार को न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया। बच्चों को
संसू, बहराइच/बलहा : रिसिया ब्लॉक के सैदा बभनी व बलहा ब्लॉक के बेचईपुरवा में सोमवार को न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया। बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। 100 मीटर दौड़ में मंजूर व कूद में नंदकिशोर पहले स्थान पर रहे।
रिसिया ब्लॉक के बंगलाचक न्यायालय पंचायत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदा बभनी में संकुल प्रभारी संतशरण के नेतृत्व में खेल प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन बीईओ सत्यदेव ने फीता काटकर किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। वीरेंद्र पाल सिंह, वसी अहमद खां, रामू लाल, बाल्मीकि विश्वकर्मा, जय प्रकाश, प्रमोद सिंह, संजय सिंह, इफत परवीन समेत अन्य मौजूद रहे। बलहा ब्लॉक के न्याय पंचायत जगन्नाथपुर पूरे बेचई की खेल प्रतियोगिता बेचईपुरवा में हुई। ग्राम प्रधान शोभाराम वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्राथमिक स्तर कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय बरगदिहा, 100 मीटर दौड़ व हिदी लेखन में प्राथमिक विद्यालय बेचईपुरवा के मंजूर अहमद, कूद में गिरधरपुर के नंदकिशोर व अंग्रेजी लेखन में रितेश कुमार पहले स्थान पर रहे। जूनियर स्तर पर खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हांड़ा बसहरी की टीम विजेता रही। 200 मीटर दौड़ व कूद में पूर्व माध्यमिक विद्यालय आंबा पोखर की टीम अव्वल रही। हिदी लेखन में संजय कुमार, अंग्रेजी में शुभम कश्यप को पहला स्थान मिला। मुख्य अतिथि संकुल प्रभारी रामफेरन विश्वकर्मा रहे। बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। जिला पंचायत सदस्य अरविद चौधरी, शब्बीर अहमद, अनिल कुमार श्रीवास्तव, मोनिका श्रीवास्तव, परवेज अख्तर, रमेश कुमार वर्मा, दिनेश कुमार, मुहम्मद रफीक खां, वरुण त्रिपाठी, अरुणानिधि गोस्वामी, ऊषा देवी, सईद अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।