विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बागपत में शराब पार्टी में युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश बनी वजह

Published: Wed, 15 Jul 2026 09:09 AM (IST)

बागपत में शराब पार्टी के दौरान एक युवक विनय उर्फ गादड़ की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. शराब पार्टी के दौरान युवक विनय उर्फ गादड़ की हत्या

  2. आरोपित रितिक ने सिर में गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया

  3. पुलिस ने पुरानी रंजिश को हत्या का मुख्य कारण बताया

जागरण संवाददाता, बागपत। शराब पार्टी के दौरान युवक की सिर में सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में रंजिशन वारदात को अंजाम देने की बात समाने आ रही है। मृतक की पहचान विनय उर्फ गादड़ के रूप में हुई।

इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि विनय मंगलवार शाम कुछ दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे रितिक ने तमंचे से विनय के सिर में गोली मार दी। पुलिस ने घायल विनय को बड़ौत सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विनय और रितिक के बीच हुई थी मारपीट 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले विनय और आरोपित रितिक के बीच मारपीट हुई थी। इसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि विनय एक हत्या के मामले में जेल जा चुका था। डेढ़ साल पहले ही वह जेल से बाहर आया था।

यह भी पढ़ें- पश्चिमी यूपी में बसपा का चुनावी दांव: मायावती जल्द करेंगी प्रत्याशियों का ऐलान, सोशल इंजीनियरिंग पर जोर

यह भी पढ़ें- संत प्रेमानंद के अनुयायी के घर 2.90 करोड़ की चोरी का खुलासा: किराएदार सहित चार चोर गिरफ्तार, ₹2 C कैश-कार और जेवर बरामद