बालिकाओं को डंबल और लेजियम का अभ्यास कराया
जिला आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा आयोजित आर्य वीरांगना योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के तीसरे दिन बालिकाओं को डंबल और लेजियम का अभ्यास कराया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jun 2019 10:53 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2019 06:33 AM (IST)
बागपत, जेएनएन। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा आयोजित आर्य वीरांगना योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के तीसरे दिन बालिकाओं को डंबल और लेजियम का अभ्यास कराया। बौद्धिक सत्र में महेंद्र सिंह आर्य ने बालिकाओं को परमात्मा के स्वरूप के विषय में जानकारी दी। वेद व वेदानुकूल ऋषिकृत ग्रंथों में ईश्वर के गुण, कर्म और स्वभाव के विषय में बताया गया है। शिविर में राजपाल सिंह, अशोक प्रबोध आर्य, राजेंद्र आर्य, रिपुदमन सिंह, आचार्य धर्मवीर आर्य, यशपाल आर्य, कपिल आर्य योगेंद्र आर्य, बिजेंद्र सिंह, चंद्रपाल आर्य, विनोद आर्य, राजीव आर्य, वीरपाल आर्य, रवि शास्त्री आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें