Move to Jagran APP

उफन रही यमुना, शुरू हुआ कटान

यमुना नदी का उफान जारी है। मंगलवार को नदी ने खेतों का कटान करना शुरू कर दिया है जिसको लेकर किसानों की चिता बढ़ गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 12:41 AM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 06:27 AM (IST)
उफन रही यमुना, शुरू हुआ कटान
उफन रही यमुना, शुरू हुआ कटान

बागपत, जेएनएन: यमुना नदी का उफान जारी है। मंगलवार को नदी ने खेतों का कटान करना शुरू कर दिया है, जिसको लेकर किसानों की चिता बढ़ गई। यमुना के पानी से फसलें जलमग्न हो गई है, जिसके बाद पशुओं के लिए चारे का संकट बढ़ गया है।

loksabha election banner

हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी बड़ौत क्षेत्र में यमुना नदी से आगे निकल गया है। हालांकि अभी भी बैराज से नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। पानी से नदी किनारे खेतों में फसल जलमग्न हो रही है। यमुना के पानी ने खेतों का कटान शुरू कर दिया है। फसल खेत समेत नदी में समा रही है, जिसको लेकर किसानों की चिता बढ़ गई है। उधर, फसलों में पानी भरा होने के कारण पशुओं के लिए हरे चारे का संकट भी बढ़ गया है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारी अलर्ट हैं और वे लोगों को नदी के पास न जाने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी लोग नदी में उफनते पानी को देखने जा रहे हैं। एसडीएम गुलशन कुमार ने बताया कि यमुना नदी में अब इतना पानी नहीं आ रहा है जिससे जानमाल की हानि हो सके। उधर, जागौस के पास यमुना नदी में एक व्यक्ति डूबने से बच गया। जिन गांवों में यमुना नदी के पानी से मिट्टी का कटान हो रहा है उनमें टांडा, छपरौली, जागौस, मांडी, ककौर, बदरखा, कोताना गांव शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.