बेसहारा सांड़ की टक्कर से घायल किसान ने दम तोड़ा
बेसहारा सांड के टक्कर मारने से 20 दिन पूर्व घायल हुए किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 09:43 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:09 AM (IST)
बागपत, जेएनएन। बेसहारा सांड के टक्कर मारने से 20 दिन पूर्व घायल हुए किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम पसर गया।
एक सितंबर को कस्बे निवासी ईश्वर सिंह पुत्र हुकमचंद (75) छपरौली-तुगाना संपर्क मार्ग पर अपने खेत में गए थे। खेत के नजदीक एक बेसहारा सांड़ ने उन पर हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था मगर उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। शनिवार देर रात्रि उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार को सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों ने पीड़ितों के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें