Move to Jagran APP

सूरज की धूप भी डिगा न सकी हौसला

लोकतंत्र के महापर्व में मतदाता उत्साहित नजर आए। तपती गर्मी और प्रशासन की लचर व्यवस्था के बावजूद खूब मतदान किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 11:58 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 11:58 PM (IST)
सूरज की धूप भी डिगा न सकी हौसला

जागरण संवाददाता,बागपत : मतदान को लेकर लंबे अरसे से चलाये जा रहे जागरूकता अभियान का असर धरातल पर दिखा। सुबह सात बजते ही बूथों पर लंबी कतारें लग गईं। वोट डालने के लिए मतदाता उत्साहित दिखे। तेज धूप और प्रशासन की लचर व्यवस्था के बावजूद जोरदार मतदान हुआ। कहीं ईवीएम खराब हुई तो कहीं पर देरी से मतदान शुरू हुआ। दैनिक जागरण की टीम ने पूरे जिले में बूथों का जायजा लिया।

loksabha election banner

फैजपुर-निनाना के हरिजन चौपाल स्थित मतदान केंद्र पर सवा छह बजे से वोटरों की लाइन लग गई। 7.05 बजे मतदान शुरू हुआ। निवाड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय के बूथों पर सात बजे से लंबी लाइन लग गई, पर्यवेक्षक ने 7:45 बजे यहां पहुंचकर व्यवस्था देखी। सिसाना गांव में हाईवे किनारे स्थित प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर भी सुबह ही मतदाता जमा हो गये। बागपत के पुराना कस्बा के इस्लामिया मदरसा स्थित मतदान केंद्र पर 9.30 बजे तक बूथ संख्या 24 पर 1235 मतों में से 150 पुरुष व 115 महिलायें अपना वोट डाल चुकी थीं। इसी तरह बूथ संख्या 26 पर 864 मतों में से 125 पुरुष व 56 महिला ने अपने मत का प्रयोग किया था। राजकीय कन्या इंटर कालेज के बूथ संख्या नौ पर 11.15 बजे तक 1087 वोटों में से 217 पुरुष व 161 महिलाएं वोट डाल चुकी थीं। बूथ संख्या दस की करीब साढ़े दस बजे ईवीएम खराब हो गई। उस समय तक 248 वोट पड़े थे। मशीन ठीक करने का प्रयास किया गया, कामयाबी नहीं मिली तो दूसरी मशीन लगाई गई। करीब सवा 11 बजे मतदान दोबारा शुरू हुआ।

लाइन में लगे उस्मान, अहसान, रिजवान आदि का कहना था कि मशीन खराब होने से दिक्कत हुई। अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। बागपत ब्लॉक के बूथ संख्या 30 पर 12.30 बजे तक 1180 वोटों में से 308 महिला व 219 पुरूषों ने मतदान किया। प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 के बूथ संख्या 28 पर 1.15 बजे तक 1050 में से 586 मत पड़े। यमुना इंटर कालेज में 1.30 बजे तक बूथ संख्या 14 पर 925 मतों में से 392 तथा बूथ संख्या 16 पर 727 मतों में से 385 वोट डाले गए। जैन इंटर कालेज बागपत में 1.45 बजे तक बूथ संख्या एक पर 952 वोटों में से 375 वोट डाले गए। बूथ संख्या दो पर 563 मतों में से 223 तथा बूथ संख्या तीन पर 847 में से 480 वोट पड़े। केंद्र के कई बूथ खाली तो कई पर भीड़ नजर आई। शाम को फिर से मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ने लगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.