सीताराम मंदिर की गणपति प्रतिमा आकर्षण का केंद्र
संवाद सहयोगी, खेकड़ा (बागपत): सीताराम मंदिर में विराजमान भगवान गणपति महाराज की प्रतिमा श्रद्धा
संवाद सहयोगी, खेकड़ा (बागपत): सीताराम मंदिर में विराजमान भगवान गणपति महाराज की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी है। श्रद्धालु भजनों को आनंद लेने के साथ प्रतिमा को भी निहारकर आशीर्वाद ले रहे हैं।
शनिवार को महोत्सव के तीसरे दिन सुबह पंडित यज्ञेश शास्त्री ने भगवान को मोदक का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान गणेश के चार स्वरूपों का वर्णन किया, जो गणेश पुराण में वर्णित हैं। सतयुग में गणेश का वाहन ¨सह है, जो 10 भुजाओं वाले हैं और जिनका नाम विनायक है। त्रेतायुग में इनका वाहन मोर है और नाम मयूरेश्वर है। द्वापर में वाहन चूहा व नाम गजानन है तथा कलयुग में वाहन घोड़ा व नाम धूम्रकेतु है। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में गायक देवेंद्र दीक्षित व देविका के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। मंदिर में विराजमान भगवान गणपति की प्रतिमा श्रद्धालुओं को बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। महोत्सव में भजनों की अपेक्षा श्रद्धालु भगवान की प्रतिमा की तरफ अधिक आकर्षित होते हैं। दिव्य प्रतिमा को देखने के लिए आसपास के गांव से भी दर्जनों श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। सपना गोस्वामी, श्वेता कौशिक, सुमित्रा देवी, राजेश गुप्ता, अनिता शर्मा, दिव्या कौशिक, लवली कौशिक, मनी गुप्ता, जयवीर ¨सह, विनोद अग्रवाल, मधुर, सन्नी गुप्ता, मुकेश गुप्ता, भूपेश गुप्ता, राजेंद्र गोस्वामी, देवेश कौशिक, देवेंद्र गोस्वामी आदि शामिल रहे।