अयोध्या में सभी के सहयोग से बनेगा श्रीराम का भव्य मंदिर
अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के भव्य मंदिर निर्माण की इस पुण्य कार्य में हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश््िचत करने को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं।
जेएनएन, बागपत: अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के भव्य मंदिर निर्माण की इस पुण्य कार्य में हर व्यक्ति की भागीदारी हो इसके लिए घर-घर में स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता दस्तक दे रहे हैं।
रविवार को डौला गांव में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला संयोजक पुष्पेंद्र कुमार के नेतृत्व में आरएसएस कार्यकर्ता लोगों के घरों में पहुंचकर धन संग्रह करते रहे। बागपत शहर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज के नेतृत्व में संघ के कार्यकर्ताओं ने घर-घर और दुकानों पर पहुंचकर धन संग्रह किया। नरेश शर्मा, पप्पू चौहान, अनिल धीमान, प्रकाश मलिक, शीशपाल, रोहित, पंकज मौजूद रहे।
राम मंदिर निर्माण के लिए
जुटाई समर्पण निधि
जेएनएन, बागपत : अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान चलाया गया, जिसमें नगरवासियों ने चंदा देकर मंदिर निर्माण में सहयोग किया।
रविवार को पंडित रजनीश के नेतृत्व में नगर की गांधी रोड पर अभियान चलाया गया, जिसमें घर-घर जाकर चंदा एकत्र किया गया। चंदा देने के दौरान लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान महेश चंद जैन, सुभाष जैन, पुनीत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, डा. नीरज कौशिक, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, प्रताप चौहान, तेजपाल कटारिया, गौरवदेव भानू, अंकित जैन, संजय जैन, अंकुर जैन, हिमांशु जैन, सचिन जैन, आदि मौजूद रहे।
पंचायती राज पर किया जागरूक
बागपत: डौला गांव में ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्थान के कार्यालय पर पंचायती राज ट्रेनिग कार्यक्रम हुआ, जिसमें आगरा, सहारनपुर, शामली, हापुड़ और बिजनौर के लोगों ने हिस्सा लिया। चंद्रशेखर प्राण, अरुण तिवारी ने लोगों को पंचायती राज की महत्ता और अधिकारों पर जागरूक किया। कृष्णपाल सिंह, प्रमोद चौधरी, अनुराधा चौधरी, विजय राणा, तेज सिंह, अंकित भड़ाना, आशुतोष और एडवोकेट अजब सिंह मौजूद रहे।-जासं।