आज कलक्ट्रेट पर अनशन करेंगे ठेका कर्मचारी
खेकड़ा: पिछले 12 दिन से हड़ताल पर बैठे पालिका ठेका कर्मचारी हारकर आज से कलेक्ट्रेट
खेकड़ा: पिछले 12 दिन से हड़ताल पर बैठे पालिका ठेका कर्मचारी हारकर आज से कलेक्ट्रेट पर अनशन करेंगे।
कई महीनों के मानदेय का भुगतान नहीं होने से पालिका ठेका कर्मचारी तालाबंदी कर हड़ताल पर हैं। सोमवार को उनके धरना का 12वां दिन था। नगर में ठप सफाई व्यवस्था से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। नगर के लोग भी अधिकारियों से शिकायत कर थक चुके हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। धरना दे रहे कर्मचारियों ने बताया कि अधिकारियों को उनकी हड़ताल से कोई नहीं पड़ रहा है, जबकि मानदेय भुगतान नहीं होने से परिवार के सामने खाने का संकट भी बना है। मंगलवार को कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर भूख हड़ताल शुरू करने की बात कही है। पहले तीन तीन या पांच कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। अनशन करने के बाद भी ईओ का ट्रांसफर व भुगतान नहीं हुआ तो वे आमरण अनशन शुरू करेंगे।