धमकी मिलने पर विहिप नेता के परिवार को मिली सुरक्षा
ग्राम गौना निवासी विकल शर्मा विहित नेता हैं। उनका कहना है कि गांव के कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। इनमें समुदाय विशेष के भी कई लोग शामिल हैं। उनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान आरोपितों ने गोकशी और हिरण का शिकार किया था।
बागपत जेएनएन। ग्राम गौना निवासी विकल शर्मा विहित नेता हैं। उनका कहना है कि गांव के कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। इनमें समुदाय विशेष के भी कई लोग शामिल हैं। उनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान आरोपितों ने गोकशी और हिरण का शिकार किया था। इस मामले की उन्होंने चांदीनगर थाना पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसी कारण आरोपित उनसे और ज्यादा दुश्मनी रखने लगे। आरोपित धमकी देते हैं। उन्हें अपनी व परिवार की जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने अपनी सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उधर एसपी अभिषेक सिंह ने चांदीनगर थाना प्रभारी चमन प्रकाश शर्मा को विकल शर्मा के परिवार की सुरक्षा के लिए मकान पर पुलिस तैनात करने और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।