विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP में एक ही परिवार को बार-बार डस रहा सांप, भाई को 5 और बहन को 3 बार बना चुका है निशाना

By Manoj Kalina Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 24 Aug 2026 05:20 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश के बागपत के बिनौली गांव में एक ही परिवार के राजा को सांप ने पांच बार और उसकी बहन खुशी को तीसरी बार डसा है।

सांप का प्रतीकात्मक फोटो, इंसेट में राजा का फाइल फोटो।

सांप का प्रतीकात्मक फोटो, इंसेट में राजा का फाइल फोटो।

HighLights

  1. बागपत जिले के बिनौली गांव का मामला।

  2. चार अन्य युवकों को भी सांप ने डसा।

संवाद सूत्र बिनौली (बागपत)। जनपद में सांप के डसने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बिनौली गांव में तो सांप एक ही परिवार के सदस्यों को निशाना बना रहे हैं। रविवार रात एक बार फिर गली में घूम रहे राजा को सांप ने पांचवीं बार डस लिया। उसकी बहन को भी सांप तीन बार डस चुका है। इसके अलावा चार युवकों को भी अलग-अलग स्थानों पर सांप ने डस लिया।

विनोद वाल्मीकि का पुत्र राजा रात करीब 8.30 बजे घर पास गली में मोबाइल फोन सुनते हुए घूम रहा था। इसी दौरान वाल्मीकि मंदिर के पास अचानक सांप ने उसके बांये पैर में पंजे के ऊपरी हिस्से में डस लिया।

उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों व स्वजन ने उसे बिनौली सीएचसी पर ले जाकर भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। स्वजन उसे मेरठ ले गए हैं। स्वजन के अनुसार सांप तीन माह के अंतराल में उसे पांच बार डस चुका है। उसकी बहन खुशी को भी सांप तीन बार डस चुका है। इससे परिवार में भय व्याप्त है।

यह भी पढ़ें- सोते समय बिस्तर पर चढ़ा सांप, पिता-पुत्र को डसा; तीन साल के बच्‍चे की मौत

चार युवकों को अलग-अलग स्थानों पर सांप ने डसा

ग्राम रोशनगढ़ निवासी 20 वर्षीय चांद गांव के पास में ही स्थित एक कोल्हू पर कार्य करते है। वह शनिवार रात गुड़ की पेटियां उठाकर वाहन में लोड कर रहे थे। उसी समय उनकी हाथ की उंगली में सांप ने डस लिया।

यह भी पढ़ें- काल बनकर आया सांप: बेटी की डोली उठने से ठीक पहले उठा मां का जनाजा, हर आंख से छलके आंसू

कोल्हू के अन्य कर्मचारी युवक चांद को पहले पिलाना सीएचसी, फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा. शाहिद अली ने एंटी स्नेक वेनम के 10 इंजेक्शन लगाकर मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया।

इसके अलावा ग्राम लधवाड़ी निवासी 30 वर्षीय राहुल को कार्य के लिए जाते समय रास्ते में सांप ने पैर की अंगुली में डस लिय। इसी गांव के 37 वर्षीय राजीव की हाथ में अंगुली में चारपाई से कपड़े उठाते समय सांप ने डस लिया।

यह भी पढ़ें- सोफे पर बैठे मजदूर और चारपाई पर बैठी महिला को सांप ने डसा, दोनों को लगे 10-10 एंटी वेनम इंजेक्शन; मेडिकल कालेज रेफर

ग्राम बली निवासी 43 वर्षीय रविंद्र को भी सांप ने डसा। पीड़ितों को स्वजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने एंटी स्नेक वेनम के 10-10 इंजेक्शन लगाकर मेरठ मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया।