मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दारोगा और सिपाही को भी लगी गोली
बड़ौत में देर रात हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। एक दारोगा और सिपाही के भी गोली लगी है। पकड़े गए बदमाश बेहद शातिर हैं। इन पर कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
By Ashu SinghEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 11:43 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 11:43 AM (IST)
बागपत, जेएनएन। बड़ौत के पास अमीनगर सराय रोड पर शुक्रवार देर रात लगभग 12.30 बजे पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाश और दारोगा व सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाशों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया है। दोनों शातिर अपराधी हैं, जिन पर हत्या, लूट, रंगदारी आदि के 24 मुकदमे दर्ज हैं।
फायरिंग करके भागे थे
सीओ रामानन्द कुशवाहा ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि बाइक पर दो युवक गुराना रोड पर फायरिंग कर भागे हैं। दोनों बदमाशों ने दिल्ली बस स्टैंड की ओर एक दुकानदार को भी धमकाया। इस पर पुलिस ने दोनों की घेराबंदी शुरू कर दी और वायरलेस से मेसेज फ्लैश कर दिया। कोतवाल संजीव कुमार, एसएसआइ रमेश सिंह, दारोगा अभिषेक सिंह, दारोगा एमपी सिंह, कांस्टेबल विकास कुमार, अवतार सिंह, सचिन कुमार, विशाल, चालक विनोद कुमार शर्मा जीप में अमीनगर सराय रोड की ओर बदमाशों की तलाश में पहुंचे। सामने से बाइक पर आ रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। दोनों ने बाइक नहीं रोकी और भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस दोनों के पीछे लग गई।
पुलिस पर की फायरिंग
बदमाशों ने तमंचों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इसमें औद्योगिक पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा अभिषेक सिंह और सिपाही विशाल घायल हो गए। पुलिस की गोली से दोनों बदमाश भी घायल हो गए। दोनों की पहचान शातिर अपराधी वरुण लुहारी और जयंत लुहारी के रूप में हुई है। दारोगा के बाएं हाथ और सिपाही विशाल के बाएं पैर में गोली लगी है। बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
जीप के शीशे में लगी गोली
फायरिंग में कोतवाली की जीप के शीशे पर भी एक गोली लगी। बदमाशों के पास से 9 एमएम की पिस्टल, तमंचा और आधा दर्जन कारतूस बरामद हुए हैं। बाइक का पता लगाया जा रहा है। वरुण पर हत्या, लूट, अपहरण, जानलेवा हमला, रंगदारी आदि के 16 मुकदमे और जयंत पर आठ मुकदमे विभिन थानों में पंजीकृत हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें