Move to Jagran APP

यमुना में डूबी ट्रैक्‍टर ट्राॅली, ग्रामीणों ने जान पर खेलकर लोगों को बचाया

बागपत के मवीकलां में यमुना पार करते समय ट्रैक्टर-ट्राली पानी में समा गई। तीन महिला समेत 11 किसान डूबने से बाल-बाल बचे। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत कर लोगों को बचाया।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 05:14 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 05:14 PM (IST)
यमुना में डूबी ट्रैक्‍टर ट्राॅली, ग्रामीणों ने जान पर खेलकर लोगों को बचाया
यमुना में डूबी ट्रैक्‍टर ट्राॅली, ग्रामीणों ने जान पर खेलकर लोगों को बचाया
बागपत, जेएनएन। नाव हादसे के बाद भी काठा के लोग सबक लेने को तैयार नहीं है। मवीकलां में यमुना पार करते समय रविवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली पानी में समा गई। तीन महिला समेत 11 किसान डूबने से बाल-बाल बचे। ग्रामीणों ने उनको किसी तरह पानी से निकाला।
यह है मामला
काठा गांव निवासी किसान यशपाल सिंह अपने परिवार व ग्रामीणों के साथ पशुओं का चारा लेने के लिए रविवार सुबह करीब 8 बजे ट्रैक्टर-ट्राली से खेत में यमुना से होते हुए जा रहा था। उनके खेत हरियाणा के गांव खुरम्मपुर व बहिरा की सीमा में है। यमुना पार करते समय ट्रैक्टर-ट्राली पानी में डूब गई। चालक यशपाल के अलावा अवनीश, रोहित, राहुल, रामनारायण, बिजेन्द्र, शिवकुमार मुनेश, लोकेश, सीमा समेत 11 सदस्य ट्रैक्टर के ऊपर चढ़ गए और शोर मचा दिया। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। उन्होंने बड़ी मशक्कत कर सभी सदस्यों को सकुशल बाहर निकाला। सूचना मिलते ही एएसपी रणविजय सिंह, सीओ ओमपाल सिंह व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एएसपी सिंह का कहना है कि यमुना से सभी लोग सकुशल निकल गए है। उन्होंने हिदायत दी कि कोई भी पैदल या अन्य किसी वाहन से यमुना पार न करे।

ट्रैक्टर से क्यों पार करते नदी
दरअसल मवीकलां में यमुना के पानी कम है, इसलिए रविवार सुबह ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली लेकर ही यमुना पार करने लगे। अमूमन ग्रामीण ऐसा करते हैं। रविवार को जब ग्रामीण ट्रैक्टर से जा रहे थे, तब यह हादसा हो गया।

जेसीबी से निकाली गई ट्रैक्टर-ट्राली
यमुना में डूबी ट्रैक्टर-ट्राली को गोताखोर की मदद से जेसीबी और ट्रैक्टरों के द्वारा बाहर निकाली गई।
नाव हादसे में गई थी यशपाल के भाई की जान
काठा गांव के प्रधानपति बिल्लू चौधरी का कहना है कि 14 सितंबर 2017 को हुए नाव हादसे में किसान यशपाल के भाई तेजपाल सिंह की डूबने से मौत हो गई थी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.