रक्षाबंधन आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सोमवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। आज बहनें भाइयों को राखी बांधने के लिए यात्रा करेंगी। उनकी सुविधा के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुख्य चौराहे संपर्क मार्गो व भीड़ वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात रहेगा।
बागपत, जेएनएन। सोमवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। आज बहनें भाइयों को राखी बांधने के लिए यात्रा करेंगी। उनकी सुविधा के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुख्य चौराहे, संपर्क मार्गो व भीड़ वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात रहेगा। कई स्थानों पर पीएसी भी रहेगी। बाजारों में सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी भ्रमण करेंगे। रोड पर जाम न लगे, यातायात पुलिस मुस्तैद रहेगी। कर्मचारियों के ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित कर दिए गए हैं। अधिकारी दिनभर भ्रमण करते रहेंगे।
एसपी अजय कुमार सिंह ने रक्षाबंधन के पर्व व लॉकडाउन के मद्देनजर रविवार को कस्बा खेकड़ा, अमीनगर सराय समेत कई स्थानों का जायजा लिया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एएसपी अनित कुमार ने लोगों से कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाने तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।
---
पुलिस ने किए 327 चालान
रविवार को सड़कों व बाजारों में लोग घूमते नजर आए। पुलिस ने अभियान चलाकर कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर 211 लोगों के चालान कर 58,600 रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं 116 वाहनों के चालान कर तीन हजार रुपये शमन शुल्क वसूला।
मुफ्त यात्रा का तोहफा
जागरण संवाददाता, बड़ौत: प्रदेश सरकार ने इस बार भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज निगम की बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए बस को डिपो से निकलने से पहले सैनिटाइज किया जाएगा। यात्रा के दौरान सवारियों को मास्क लगाने के साथ-साथ परिचालक द्वारा हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा।
रोडवेज स्टेशन के संचालक ने रक्षाबंधन को देखते हुए सरकार ने प्रदेश में यूपी रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा का तोहफा दिया ।